• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: घर बैठे करें सम्पत्ति कर का निर्धारण: नगर निगम अलीगढ़ ने शुरू की स्वकर सुविधा
Image

अलीगढ़: घर बैठे करें सम्पत्ति कर का निर्धारण: नगर निगम अलीगढ़ ने शुरू की स्वकर सुविधा

अलीगढ़। शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। अब घर बैठे ही सम्पत्ति कर का स्वकर निर्धारण किया जा सकेगा। शुक्रवार को नगर निगम अलीगढ़ में नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गृहकर हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस व्यवस्था के तहत नागरिकों को अब कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। आने वाले चार दिनों में नगर निगम की वेबसाइट पर यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

नगरायुक्त ने बताया कि हाउस टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु ऑनलाइन स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू की जा रही है। प्रभारी कर निर्धारण अधिकारी आर.के. कमल को निर्देश दिए गए हैं कि चार दिनों के भीतर यह सुविधा वेबसाइट पर शुरू की जाए। साथ ही उपभोक्ता सीधे अपने क्षेत्र के जोनल अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे —

  • जोन-1: तपस्या यादव (8052937139)
  • जोन-2: बेचन प्रसाद (9454590336)
  • जोन-3: अमित कुमार सिंह (9454022022)
  • जोन-4: वीर सिंह (9910633364)

कैसे होगी गणना:
आवासीय भवन के वार्षिक मूल्य के लिए कुल कवर्ड क्षेत्रफल का 80% (कारपेट एरिया) लेकर गणना होगी —
कारपेट क्षेत्रफल × 12 × दर, और निर्माण अवधि के अनुसार छूट मिलेगी।
अनावासीय भवन के लिए फार्मूला होगा —
कुल आच्छादित क्षेत्रफल × दर × भवन गुणांक × 12।

भवन स्वामी को कुल वार्षिक मूल्यांकन का 12.5% गृहकर, 8% जलकर और 4% ड्रेनेज कर देना होगा। ऑनलाइन या ऑफलाइन निर्धारण के लिए भवन का पंजीकृत प्रपत्र अनिवार्य रहेगा। नगर निगम ने मासिक किराया दरें वेबसाइट और कार्यालय दोनों जगह उपलब्ध कराई हैं।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *