• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ :जिला सैनिक बन्धु की बैठक 20 सितम्बर,सिंचाई बन्धु की बैठक 12 सितम्बर को
Image

अलीगढ़ :जिला सैनिक बन्धु की बैठक 20 सितम्बर,सिंचाई बन्धु की बैठक 12 सितम्बर को

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ 10 सितम्बर 2025: जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमाण्डर जितेन्द्र कुमार चौहान ने जिले के सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को अवगत कराया है कि जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु बैठक का आयोजन 20 सितम्बर को सांय 4ः30 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा।

          उन्होंने बताया कि बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान पर विचार किया जाएगा। इच्छुकजन अपनी समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र 19 सितम्बर 2025 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को साझा करें, ताकि उनका समाधान प्राथमिकता से कराया जा सके।

सिंचाई बन्धु की बैठक 12 सितम्बर को

मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह की अध्यक्षता में 12 सितम्बर को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से विकास भवन स्थित सभागार में सिंचाई बन्धु की बैठक आयोजित की जाएगी।

अधिशासी अभियंता एवं सचिव सिंचाई बन्धु ने उक्त जानकारी देते हुए सभी किसान भाईयों से आग्रह किया है कि वह निर्धारित तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाऐं एवं अपनी सिंचाई से सम्बन्धित समस्याओं व मांगों के सम्बन्ध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को सूचित करना चाहें।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *