• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: दीपावली पर 15 जगहों पर लगी आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान
Image

अलीगढ़: दीपावली पर 15 जगहों पर लगी आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़,। दीपावली के दिन जिलेभर में आगजनी की घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। गाड़ी, दुकान, गोदाम और घरों समेत कुल 15 स्थानों पर आग लगी। हालांकि अग्निशमन विभाग की तत्परता से बड़ी जनहानि नहीं हुई। खैर बाईपास स्थित अशोक विहार कॉलोनी में सबसे बड़ी घटना हुई, जहां आतिशबाजी की चिंगारी से गत्ते के गोदाम में भीषण आग लग गई। तीन दमकल की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक योगेश पाठक ने बताया कि इस हादसे में 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। दमकल अधिकारी एफएसओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आतिशबाजी के चलते आग लगी थी। जिले में कुल 25 स्थानों पर फायर टीमें तैनात थीं, जिससे अधिकांश घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया। अन्य स्थानों पर सासनीगेट, मैरिस रोड, सीमा टाकीज, क्यामपुर मोड़, मदारगेट चौकी, जनकपुरी, न्यू आंबेडकर नगर, पंजीपुर रामगढ़, विहोना और अतरौली में आग की घटनाएं हुईं। सौभाग्य से सभी जगह आग फैलने से पहले बुझा दी गई।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *