• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ ने “संपूर्णता अभियान” में पूरे प्रदेश में मारी बाजी, मिला प्रथम स्थान
Image

अलीगढ़ ने “संपूर्णता अभियान” में पूरे प्रदेश में मारी बाजी, मिला प्रथम स्थान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़, 06 अगस्त : नीति आयोग और राज्य सरकार के मार्गदर्शन में चलाए गए “संपूर्णता अभियान” में अलीगढ़ जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राज्य स्तर पर आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में अलीगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत आकांक्षात्मक विकासखंड गंगीरी में स्वास्थ्य, आईसीडीएस और कृषि विभाग से जुड़े 5 इंडीकेटर्स को पूरी तरह संतृप्त किया गया। इसके लिए अलीगढ़ को कुल 50 मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह और ब्लॉक प्रमुख योगेश कुमार यादव ने कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के दौरान “आकांक्षा हॉट” में 20 विभागीय स्टॉलों पर स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री हुई। साथ ही मृदा परीक्षण और स्वास्थ्य जांच जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

इस अवसर पर 118 युवक और 149 महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन किट भी वितरित की गई। समारोह में कई अधिकारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया जिनमें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज त्यागी, खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य, उपायुक्त स्वरोजगार मंजू त्रिवेदी, सांख्यिकी अधिकारी ए.के. दीक्षित, और मुख्यमंत्री एपीओ फेलो संदीप मौर्य शामिल हैं।

इस उपलब्धि को अलीगढ़ प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की मेहनत और सहयोग का परिणाम बताया गया, जो जिले के सतत विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में पीडी भाल चन्द, ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम, उद्योग अधिकारी राजमन विश्वकर्मा, सीडीपीओ विष्णु कुमार सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top