• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: हरदुआगंज में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट
Image

अलीगढ़: हरदुआगंज में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025 अलीगढ़

हरदुआगंज (अलीगढ़)। कस्बे में सोमवार शाम दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद एक बार फिर हिंसक हो गया। बाजार में आधा दर्जन युवकों ने एक युवक को घेरकर पीटा और उसकी बाइक भी छीन ले गए। पीड़ित ने मारपीट और फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है।

मूल रूप से कस्बा मोहम्दी का निवासी शिवम पुत्र गिरीश चंद्र बीते कुछ महीनों से कस्बे के ही कुछ युवकों के साथ पुराने विवाद को लेकर तनाव में है। जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को इसी विवाद के चलते तावडनगर में टकराव हुआ था, जिसमें मोहम्दी निवासी प्रतीक जादौन घायल हो गया था। इस मामले में शिवम, मनीष चौहान सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में आरोपितों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

शिवम इन दिनों तांगा स्टैंड के पास एक दुकान चला रहा है। उसके अनुसार, सोमवार शाम वह अलीगढ़ से सामान लेने के लिए निकला था। नेहरू जूनियर स्कूल के पास बाजार में पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उस पर फायर भी किया, हालांकि गोली नहीं लगी।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top