• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: JNMC सर्जन ने स्पेन में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप के दौरान प्रशिक्षण हासिल किया
Image

अलीगढ़: JNMC सर्जन ने स्पेन में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप के दौरान प्रशिक्षण हासिल किया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 31 जुलाई 2025

अलीगढ़, 31 जुलाइः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर डा. मोहम्मद यूसुफ अफाक ने मैड्रिड, स्पेन में एक अंतरराष्ट्रीय ट्रैवलिंग फेलोशिप सफलतापूर्वक पूरी करने के दौरान शल्य चिकित्सा की आधुनिक तकनीक हासिल की।

डा युसुफ को यह फेलोशिप हर्निया सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की गई, जो जटिल हर्निया सर्जरी के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रदान की गई। उन्होंने इस दौरान रोगियों के उपचार परिणामों को बेहतर बनाने और जटिल हर्निया के प्रबंधन को उन्नत करने के लिए नवीन शल्य तकनीकों पर काम किया।

यूरोपीय फेलोशिप के अंतर्गत डॉ. अफाक को विश्वविख्यात विशेषज्ञों के साथ सहयोग करने और पेट की सर्जरी में नवीनतम तकनीक को सीखने का अवसर मिला। यह फेलोशिप विश्व के अग्रणी चिकित्सा केंद्रों में गिने जाने वाले मैड्रिड एब्डोमिनल वॉल सर्जरी यूनिट में प्रदान की गई।

मैड्रिड प्रवास के दौरान डॉ. अफाक ने अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त सर्जनों प्रो. डॉ. मिगुएल आंजेल गार्सिया उरेना, प्रो. डॉ. जेवियर लोपेज मोंक्लुस और डॉ. लुइज ब्लाजकेज के साथ कार्य किया, जो विश्व में जटिल हर्निया सर्जरी के क्षेत्र में प्रमुख विशेषज्ञ माने जाते हैं।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *