• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ :मुख्य गंगा नहर पर बुलडोजर की गड़गड़ाहट, अवैध कब्जे ध्वस्त
Image

अलीगढ़ :मुख्य गंगा नहर पर बुलडोजर की गड़गड़ाहट, अवैध कब्जे ध्वस्त

अलीगढ़ 11 सितम्बर 2025 : तहसील कोल के ग्राम कासिमपुर स्थित मुख्य गंगा नहर के किलोमीटर 269.100 पर अवैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। सिंचाई विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और चिन्हित अतिक्रमणों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में खलबली मच गई, लेकिन अधिकारियों ने समझाकर शासकीय कार्य में बाधा न डालने की हिदायत दी।

          अधिशासी अभियन्ता सिंचाई राजेन्द्र कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 मई 2025 को ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था, पर कब्जा न हटाने पर आज यह कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि कार्यवाही में कुल 0.029565 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए। बुलडोजर की गरज के साथ एक-एक कर सभी चिन्हित अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *