• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: नगला ओगर राजू गौसंरक्षण केन्द्र का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
Image

अलीगढ़: नगला ओगर राजू गौसंरक्षण केन्द्र का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 11 सितम्बर 2025। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ. मेमपाल सिंह, अपर निदेशक पशुपालन लखनऊ ने विकास खंड चंडौस स्थित वृहद गौसंरक्षण केन्द्र नगला ओगर राजू का निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में 539 गौवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें से 4 बीमार थे। बीमार पशुओं का मौके पर ही उपचार कराया गया। गौशाला में लगभग 4000 कुंतल भूसा सुरक्षित रखा गया है, जबकि 10 बीघा भूमि में नेपियर घास बोई गई है।

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि दो शेडों के बीच कच्चे स्थान पर इंटर लॉकिंग कराई जाए। साथ ही केन्द्र की बाउंड्रीवाल एवं भूसा गोदाम निर्माण का एस्टीमेट बनाकर लखनऊ भेजा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौवंश की देखरेख और सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

नोडल अधिकारी ने सांयकाल में नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर अपर निदेशक पशुपालन अलीगढ़ डॉ. प्रमोद कुमार, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, विकास खंड चंडौस के उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, पशुचिकित्सा अधिकारी, स्टाफ एवं गौशाला संचालक मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *