• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर मिलेगा भुगतान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश
Image

अलीगढ़: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर मिलेगा भुगतान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। नगर निगम अलीगढ़ के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब अपने भुगतान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए संबंधित विभागों को सख्त आदेश दिए हैं कि सेवानिवृत्ति की तिथि पर ही सभी देयों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

नगर आयुक्त ने कहा कि वर्षों से कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद अपने भुगतान के लिए परेशान होना पड़ता था, लेकिन अब इस समस्या का स्थायी समाधान कर दिया गया है। कर्मकार विभाग को भेजे गए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी को भुगतान के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को आदेशित किया है कि समय से पहले ही सेवानिवृत्ति की नोटिस जारी कर दी जाए और उस समय तक सभी देयों का निपटारा कर लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि कर्मचारियों को उनकी सेवा के सम्मानस्वरूप सम्मानजनक विदाई मिल सके।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top