• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: शेखर सर्राफ कबड्डी लीग सीजन-4 का ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न
Image

अलीगढ़: शेखर सर्राफ कबड्डी लीग सीजन-4 का ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़,
जयपुरिया स्कूल के मैदान में मंगलवार को कबड्डी प्रेमियों का उत्साह चरम पर था, जब श्री शेखर सर्राफ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित शेखर सर्राफ कबड्डी महासंग्राम सीजन-4 के पहले राउंड की चयन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर आयोजित इस महासंग्राम में 318 होनहार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय शेखर सर्राफ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

आयोजन अध्यक्ष सुमित सर्राफ, टीम प्रायोजक संजय महेश्वरी, वरुण मल्होत्रा और नवनीत महेश्वरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि उन युवाओं के सपनों को पंख देने का प्रयास है, जो सीमित संसाधनों में भी देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रहे हैं।

मैदान में खिलाड़ियों की फुर्ती, तकनीक और रणनीति का निरीक्षण करते हुए फाइनल टीम चयन की संभावनाओं का आकलन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मजहर उल कमर ने ऊर्जावान और सधे हुए अंदाज़ में किया। इस अवसर पर राहुल गिरी, भगत सिंह बाबा, अवधेश राव, मिर्ज़ा वसीम बेग, अनुराग शर्मा और दलबीर सिंह बालियान जैसे गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

यह आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभा को उभारने का मंच है, बल्कि ग्रामीण और शहरी युवाओं को एक समान अवसर प्रदान कर रहा है, जो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी को नई पहचान दिला सकते हैं।

Releated Posts

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top