• Home
  • अलीगढ
  • यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अलीगढ़ के ब्रास उत्पादों की धाक
Image

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अलीगढ़ के ब्रास उत्पादों की धाक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अलीगढ़ की पहचान बने ब्रास उत्पादों ने इस बार भी अपनी खास चमक बिखेरी। शहर की प्रज्वल इंटरनेशनल कंपनी ने आकर्षक ब्रास हैंडीक्राफ्ट्स और विंटेज लॉक्स प्रदर्शित कर अंतरराष्ट्रीय खरीदारों का ध्यान खींचा। कंपनी के स्टॉल पर बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए आगंतुक पहुँचे और उत्पादों की प्रशंसा की।

कंपनी के प्रमुख प्रबंधक दीपक सैनी ने बताया कि इस आयोजन से उन्हें कई विदेशी खरीदारों से उपयोगी व्यावसायिक संपर्क बनाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि कुवैत, साउथ अफ्रीका, मेक्सिको और मलेशिया सहित कई देशों के बायर्स ने खास रुचि दिखाई है और ऑर्डर्स को लेकर सकारात्मक चर्चाएँ जारी हैं।

दीपक सैनी ने कहा कि उनके Brass Wall Art और Gifting Products को अधिकारियों व शासन प्रतिनिधियों ने भी बेहद पसंद किया। उन्होंने उद्योग विभाग अलीगढ़ और जिला प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस मंच ने अलीगढ़ के पारंपरिक शिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने का काम किया है।

कार्यक्रम के दौरान प्रज्वल इंटरनेशनल के स्टॉल पर उमड़ी भीड़ और उत्साह ने साबित किया कि अलीगढ़ की कारीगरी आज भी विश्व स्तर पर आकर्षण का केंद्र है। कंपनी ने आयोजन के कुछ शानदार दृश्य भी साझा किए, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।

Releated Posts

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top