• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू लॉ फैकल्टी ने एनआईआरएफ रैंकिंग में हासिल की उपलब्धि
Image

एएमयू लॉ फैकल्टी ने एनआईआरएफ रैंकिंग में हासिल की उपलब्धि

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 6 सितम्बरः विधि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का केंद्र मानी जाने वाली अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2025 में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। फैकल्टी ने पिछले वर्ष की 12वीं रैंक से उन्नति करते हुए इस वर्ष 9वां स्थान प्राप्त किया है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

एएमयू लॉ फैकल्टी के डीन प्रो. शकील अहमद ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रैंकिंग में लगातार सुधार, फैकल्टी के शिक्षकों, छात्रों और संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने बताया कि लॉ फैकल्टी ने एएमयू की स्थिति को देश की शीर्ष दस विश्वविद्यालयों में सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई है।

प्रो. अहमद ने कहा कि यह देखकर हर्ष होता है कि लॉ फैकल्टी उत्कृष्टता और किफायत दोनों उद्देश्यों में सफलता हासिल कर रही है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में फैकल्टी इस प्रगति को बनाए रखते हुए अपनी प्रतिष्ठा को और ऊँचाई पर ले जाएगी।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top