• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू शोधकर्ताओं को ओरल कैंसर स्क्रीनिंग थर्मल स्कैनर का पेटेंट प्राप्त
Image

एएमयू शोधकर्ताओं को ओरल कैंसर स्क्रीनिंग थर्मल स्कैनर का पेटेंट प्राप्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 11 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डॉ. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज के पीरियोडॉन्शिया और कम्युनिटी डेंटिस्ट्री विभाग के शोधकर्ताओं की टीम को उनके अभिनव आविष्कार के लिए “ओरल कैंसर स्क्रीनिंग थर्मल स्कैनर” का पेटेंट प्राप्त हुआ है।

इस शोध टीम में प्रमुख आविष्कारक डॉ. सैयद अमान अली (सहायक प्रोफेसर, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री), प्रो. एन. डी. गुप्ता (पीरियोडॉन्टोलॉजी), प्रो. नेहा अग्रवाल (पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री) और डॉ. अहमद शुएब हाशमी (जूनियर रेज़िडेंट, द्वितीय वर्ष, पीरियोडॉन्टोलॉजी) शामिल हैं।

यह थर्मल स्कैनर उच्च-गुणवत्ता वाले इन्फ्रारेड थर्मल सेंसर, माइक्रोकंट्रोलर और रीयल-टाइम डाटा प्रोसेसिंग मॉड्यूल से युक्त है। यह असामान्य तापमान परिवर्तन का पता लगाकर कैंसर-पूर्व या कैंसरग्रस्त घावों की शुरुआती पहचान में मदद करता है। इसकी पोर्टेबिलिटी के कारण यह क्लिनिक और सामुदायिक दोनों स्तरों पर उपयोगी है।

विभागाध्यक्ष प्रो. नेहा अग्रवाल ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह आविष्कार रोकथाम आधारित मुख स्वास्थ्य देखभाल में एक महत्वपूर्ण कदम है और विभाग की समाजोपयोगी शोध के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कॉलेज के प्रिंसिपल, प्रो. आर. के. तिवारी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह पेटेंट कॉलेज की अनुवादात्मक शोध (ट्रांसलेशनल रिसर्च) के प्रति प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राथमिकताओं को संबोधित करता है।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top