• Home
  • Delhi
  • एएमयू छात्रों ने दिल्ली में राष्ट्रीय प्रैक्टिकम प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार
Image

एएमयू छात्रों ने दिल्ली में राष्ट्रीय प्रैक्टिकम प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 19 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के छात्रों ने दिल्ली स्थित क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय प्रैक्टिकम प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार हासिल किये।

विभागाध्यक्ष प्रो. सलमा अहमद के नेतृत्व में छह छात्रों की टीम ने एएमयू का प्रतिनिधित्व किया जिसमें सफदर खान (ट्रेवक्लान), अर्सलान हक (आईएमसीएस), मनाल तहसीन (टेली सीआरएम), अरहम उल्लाह खान (पावरग्रिड), मोहम्मद आरिश (आईटीसी) और मोहम्मद आदम (आईटीसी) शामिल थे। सभी छात्रों ने अपने समर इंटर्नशिप कार्य को विशेषज्ञों और देशभर से आए छात्रों व शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस प्रतियोगिता में एएमयू छात्रों ने अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय दोनों स्थान हासिल किए। सफदर खान ने ट्रेवक्लान में अपनी इंटर्नशिप प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि अरसलान हक ने आईएमसीएस में किए गए इंटर्नशिप कार्य के लिए दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रो. सलमा अहमद ने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभाग छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित और सहयोग करता रहेगा।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *