• Home
  • Delhi
  • SIR के तीसरे चरण का ऐलान, 16 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा अभियान
Image

SIR के तीसरे चरण का ऐलान, 16 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा अभियान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

36.73 करोड़ वोटर्स तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी। इस चरण में दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में अभियान चलाया जाएगा। आयोग के अनुसार, इस प्रक्रिया के तहत 3.94 लाख से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) घर-घर जाकर करीब 36.73 करोड़ मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इनके साथ राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी मौजूद रहेंगे।

दिल्ली में 7 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

चुनाव आयोग ने बताया कि जनगणना की हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए SIR का कार्यक्रम तय किया गया है। राजधानी दिल्ली में इस अभियान के बाद अंतिम वोटर लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी। आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है।

हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बाद में होगा अभियान

तीसरे चरण में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को शामिल नहीं किया गया है। आयोग ने कहा कि इन क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण के पूरा होने और बर्फबारी वाले इलाकों में मौसम सामान्य होने के बाद SIR कार्यक्रम की नई तारीखें घोषित की जाएंगी।

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा अभियान

SIR का तीसरा चरण दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दमन-दीव और दादर एवं नगर हवेली में आयोजित किया जाएगा।

राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक पोलिंग बूथ पर अपने BLA नियुक्त करने की अपील की है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

#ElectionCommission #VoterList #SIR2026 #BLO #IndiaElections #Democracy #Delhi #ElectionUpdate

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *