• Home
  • अलीगढ
  • मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित, 07 नवम्बर को होगा भव्य आयोजन
Image

मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित, 07 नवम्बर को होगा भव्य आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 04 नवम्बर 2025: उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अलीगढ़ मण्डल के माटीकला शिल्पियों, परम्परागत कारीगरों एवं उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम ने बताया कि माटीकला से संबंधित पंजीकृत प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थियों को 06 नवम्बर 2025 को प्रातः 9:30 बजे तक अपना आवेदन पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं माटीकला पंजीकरण प्रमाण पत्र की छायाप्रति सहित परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय, त्रिमूर्तीनगर, बरौला बाईपास, अलीगढ़ में जमा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 7408410755 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस योजना के अंतर्गत 07 नवम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे से परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय, त्रिमूर्तीनगर, बरौला बाईपास, अलीगढ़ में मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मण्डल के विभिन्न जनपदों के पारंपरिक माटीकला कारीगरों और उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों व कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। निर्णायक मण्डल द्वारा इन्हीं उत्पादों के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कला को प्रोत्साहन देना, नवाचार से कलाकारों को परिचित कराना और प्रदेश में माटीकला उद्योग को नई पहचान दिलाना है।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *