• Home
  • Delhi
  • राजधानी एक्सप्रेस में आग: रेलवे ने जांच के दिए आदेश, हाई लेवल कमेटी गठित
Image

राजधानी एक्सप्रेस में आग: रेलवे ने जांच के दिए आदेश, हाई लेवल कमेटी गठित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नागदा के पास दो कोचों में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह आग लगने की घटना के बाद रेलवे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। पश्चिम मध्य रेलवे ने इस घटना की जांच के लिए एचएजी (हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड) स्तर की समिति का गठन किया है। रेलवे बोर्ड ने इसके साथ ही पूरे देश के रेल नेटवर्क का एहतियाती सुरक्षा ऑडिट कराने का भी फैसला लिया है।

सुबह 5:15 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12431 त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रविवार सुबह लगभग 5:15 बजे नागदा के पास लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के पीछे स्थित एक यात्री कोच और एक एलडब्ल्यूआरआरएम (लगेज ब्रेक एंड जेनरेटर कार) में अचानक आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया, हालांकि रेलवे कर्मचारियों की तत्परता के कारण स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

जांच समिति में शामिल होंगे वरिष्ठ अधिकारी

महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा गठित इस जांच समिति में पश्चिम मध्य रेलवे, आईसीएफ और आरडीएसओ के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी (पीसीएसओ) को समिति का संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा समिति में प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल किए गए हैं।

सभी ट्रेनों के कोचों की होगी जांच

इस घटना के बाद रेलवे ने प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल के तहत आने वाली सभी ट्रेनों के कोचों की गहन जांच करने का निर्णय लिया है। जांच के दौरान फायर एक्स्टिंग्विशर, इलेक्ट्रिकल वायरिंग और इमरजेंसी एग्जिट सिस्टम की बारीकी से जांच की जाएगी।

सुरक्षा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

#Railway #RajdhaniExpress #TrainFire #IndianRailways #RailSafety #Investigation #BreakingNews

Releated Posts

चुनावी मोड में भाजपा, तीन राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को यूपी की कमान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और गुजरात में भी नई जिम्मेदारी, चुनावीरणनीति को धार देने…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

2029 की तैयारी पर कांग्रेस में सवाल, कई अहम पद खाली; संगठन कमजोर तो कैसे जीतेगी चुनावी जंग?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बीजेपी की तैयारियों के बीच कांग्रेस के सामने संगठनात्मक चुनौतियां, कई राज्यों में प्रभारियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

पीएम केयर्स फंड में 8,452 करोड़ रुपये का बैलेंस, एक साल में 1,200 करोड़ की बढ़ोतरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : घरेलू दान से मिले 4,790 करोड़, एफडी से 475 करोड़ रुपये की ब्याज आय;…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

सिंगापुर में बनी आजाद हिंद सरकार को कितने देशों ने दी थी मान्यता? जानिए नेताजी की सरकार की पूरी कहानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी अस्थायी सरकार की…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *