• Home
  • अलीगढ
  • गहतोलीगंग में 15 दिनों से ठप बिजली सप्लाई, अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीण
Image

गहतोलीगंग में 15 दिनों से ठप बिजली सप्लाई, अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीण

हिन्दुस्तान मिरर | अलीगढ़ | 16 मई 2026

अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के ग्राम गहतोलीगंग में पिछले 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गांव में ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने के कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और दैनिक कार्यों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। लगातार शिकायतों के बावजूद विभागीय उदासीनता से गांव में भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय अंधेरा रहने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांव के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ट्रांसफॉर्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान अवधेश उपाध्याय, रूपकिशोर, रूपचंद, राहुल, गुड्डो देवी, वीर सहाय, बनवारी, लटूरी, नैनसुख, सोनपाल, मंगल सिंह, रामेश्वर, राजकुमारी, मंजू देवी, सीमा देवी, मुन्नी, शीला और रामकली सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताया।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *