• Home
  • अलीगढ
  • जिला सैनिक बन्धु बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन
Image

जिला सैनिक बन्धु बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 20 सितम्बर 2025 :
कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस, सेना, स्वास्थ्य, बैंक, सेवायोजन, समाज कल्याण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में लगभग 65 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित शामिल हुए।

बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की ओर से कुल 15 शिकायतें व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। एडीएम नगर ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण तुरंत प्रेषित किए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक समाज की धरोहर हैं और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर जितेन्द्र कुमार चौहान (सेवानिवृत्त) ने राज्य व केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद के पूर्व सैनिक और उनके आश्रित किसी भी समय कार्यालय से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।

बैठक का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विभागीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर हर शिकायत का जल्द समाधान किया जाएगा।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *