हिन्दुस्तान मिरर न्यूज उत्तराखंड में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। अब तक 17…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज लखनऊ, 23 जुलाई 2025: सीबी‑सीआईडी ने आज भातखंडे संगीत एवं संस्कृति विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति…
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 23 जुलाई 2025 जिला ओटीडी सेल की बैठक सम्पन्न: अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति जिले के पारंपरिक ताला उद्योग, निर्यात, कृषि आधारित गतिविधियाँ, शहरीकरण, एमएसएमई व नवाचार आधारित उद्यमशीलता को नए अवसरों से जोड़ा जाए 2027 तक वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में अलीगढ़ की महती भूमिका –संजीव रंजन, डीएम अलीगढ़ 23 जुलाई 2025 जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में राज्य सरकार की वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की परिकल्पना में जिले को सशक्त भागीदार बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की नियमित समीक्षा और प्रेषित आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिला ओटीडी सेल की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की आर्थिक प्रगति से जुड़े प्रत्येक डाटा का सतर्कता एवं प्रमाणिकता के साथ संकलन व प्रस्तुतीकरण किया जाए, ताकि राज्य स्तर व भारत सरकार को भेजे जाने वाले आंकड़ों की गुणवत्ता विश्वसनीय एवं उपयोगी बनी रहे। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रदेश की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने की दिशा में किया जा रहा एक अहम प्रयास है। बैठक में कृषि, उद्योग, हस्तशिल्प, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्यान, वन, पशुपालन, कारखाना, जीएसटी, मत्स्य आधारभूत संरचना, पर्यटन एवं नवाचार से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत अद्यतन आंकड़ों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समन्वय व समयबद्ध रिपोर्टिंग को सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि जिला स्तर से भेजे गए गुणवत्तापूर्ण आंकड़े न केवल राज्य स्तरीय योजना निर्माण में सहायक होंगे, बल्कि जिले की आवश्यकताओं और उपलब्धियों को भी प्रभावी रूप से प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 तक वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में अलीगढ़ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अलीगढ़ के पारंपरिक ताले उद्योग, निर्यात, कृषि आधारित गतिविधियाँ, शहरीकरण, एमएसएमई व नवाचार पर आधारित उद्यमशीलता को नए अवसरों से जोड़ने की जरूरत है। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला स्तर पर अपने विभागीय आंकड़ों को संबंधित पोर्टल पर समय से फीड कराएं, इसके साथ ही राज्य स्तर से जारी आंकड़ों का जिला स्तर से समय-समय पर लिान करते रहें। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ए0के0 दीक्षित ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक जिले को लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन भी किया गया है। मॉनिटरिंग के उद्देश्य से प्रत्येक त्रैमास में बैठक आहूत की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में जिले की जीडीपी 36061 करोड़, वर्ष 2022-23 में 40351 करोड़ और वर्ष 2023-24 में 47828 करोड़ रही है। उन्होंने बताया कि अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए सतत मॉनिटरिंग के उद्देश्य से राज्य स्तर से विभिन्न विभागों को प्राथमिक क्षेत्र, द्वितीयक क्षेत्र और तृतीयक क्षेत्र में बांटा गया है। बैठक में उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक, जिला कृषि अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 23 जुलाई 2025 एसएमबी इंटर कॉलेज में संचालित अभ्युदय कोचिंग केंद्र का किया निरीक्षण अलीगढ़ 23 जुलाई 2025 मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत एसएमबी इण्टर कालेज में संचालित कोचिंग केन्द्र में यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी एवं नीट की कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्रोे को मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया। निरीक्षण के द्वौरान कोर्स- कोर्डिनेटर उमेश प्रताप सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रवीन कुमार और एमटीएस अविनाश कुमार उपस्थित रहे। सीडीओ सर्वप्रथम यूपीएससी की कक्षा में में गए। कक्षा में अध्यापन करा रहे शिक्षक विप्रेश शर्मा से विषय और टॉपिक की जानकारी प्राप्त कर छात्र-छात्राओं को अपना परिचय देने के उपरांत आईएएस, आईपीएस आदि पदों पर चुने जाने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा प्रणाली की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कैबिनेट सचिव से लेकर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और पीसीएस अधिकारियों के अधिकार, कर्तव्य, दायित्व की विस्तृत जानकारी देते हुए छात्रों से संवाद कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन और सतत अध्ययन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्रों को उपयोगी टिप्स प्रदान किये। सीडीओ ने अपनी व्यक्तिगत् तैयारी के अनुभवों और अपने सहपाठियों के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा करते हुए छात्रों को रोमांचक अनुभव प्रदान किया। मुख्य विकास अधिकारी ने नीट की कक्षा का निरीक्षण कर छात्रों से संवाद किया। छात्रों से नीट की परीक्षा प्रणाली और उनकी तैयारी की जानकारी ली व छात्रों को पर्याप्त समय पढ़ने, खुद को स्वस्थ रख कर सतत तैयारी करने को प्रेरित किया। एसएससी की कक्षा के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने अध्यापन करा रहे शिक्षक से विषय और टॉपिक की जानकारी ली। सीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। जिसके तहत जिले के एसएमबी इंटर कॉलेज में निःशुल्क कोचिंग का नया सत्र प्रारंभ है। इस बार IAS/ PCS, NEET, SSC/ Banking एवं एक दिवसीय परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। कोर्स- कोर्डिनेटर उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित यह योजना समाज के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समान अवसर प्रदान करती है। कोचिंग में अध्यापन के लिए विषय विशेषज्ञों के साथ प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारियों को फैकल्टी के रूप में जोड़ा गया है। इससे कोचिंग की गुणवत्ता और मार्गदर्शन दोनों को मजबूती मिली है। पिछले सत्र यानी वर्ष 2024-25 में अभ्युदय कोचिंग की छात्रा भूमि वार्ष्णेय ने नीट परीक्षा 2025 में आल इंडिया रैंक 6442 हासिल किया है।
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 23 जुलाई 2025 अलीगढ़, 23 जुलाई 2025 : जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट…
बिहार के मतदाताओं के लिए सुनहरा अवसर: 25 जुलाई तक भरें गणना प्रपत्र, 1 अगस्त से दावा-आपत्ति का…