• Home
  • अलीगढ
  • 53वीं बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत” विषय पर 97 मॉडल प्रदर्शित
Image

53वीं बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत” विषय पर 97 मॉडल प्रदर्शित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 21 नवंबर 2025 : उत्तर प्रदेश राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में 53वीं मंडल स्तरीय बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन श्री महेश्वर कन्या इंटर कॉलेज में हुआ। प्रदर्शनी का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदू गौतम, जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों के संयोजन में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ डॉ. पूरन सिंह तथा निर्णायक सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर डॉ. पूरन सिंह ने कहा कि प्रत्येक छात्र में अद्वितीय क्षमताएँ होती हैं और शिक्षकों का दायित्व है कि वे बच्चों की जिज्ञासाओं को उचित मार्गदर्शन देकर शांत करें। निर्णायक मंडल के सदस्य प्रोफेसर दिलीप गुप्ता ने विज्ञान को कल्पना और प्रयोग का अद्भुत संगम बताते हुए छात्रों को नई सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने प्रदर्शनी के मुख्य विषय “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत” तथा उप-विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जूनियर एवं सीनियर वर्ग में कुल 97 मॉडल तथा 14 अध्यापक वर्ग द्वारा उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए गए। सभी सात उप-विषयों पर बच्चों ने नवाचार से भरपूर प्रस्तुति दी।

निर्णायक मंडल में शामिल रहे—
डॉ. सुरभि वार्ष्णेय, डॉ. पूर्णिमा वार्ष्णेय, डॉ. मोहसिन खान, डॉ. रूपाली वार्ष्णेय, डॉ. पुष्पेंद्र त्रिपाठी, प्रो. दिलीप गुप्ता, प्रो. वीरेन्द्र वार्ष्णेय तथा डॉ. जफरूल हसन।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इंदू गौतम एवं समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में श्वेता गुप्ता, निर्मला देवी, आरती यादव, लता, विनीता चौहान, निशा शर्मा, रीता यादव, फरजाना, निर्मल, निधि शर्मा, आंचल शशि वाला सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन नीरजा शर्मा ने किया।

अंत में प्रधानाचार्य इंदू गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *