• Home
  • हाथरस
  • संतान की आस में पहुंची महिला से बाबा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Image

संतान की आस में पहुंची महिला से बाबा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 13 जुलाई 2025

फिरोजाबाद,

हाथरस जनपद के सासनी थाना क्षेत्र की एक महिला से कथित बाबा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता संतान प्राप्ति की आशा में फिरोजाबाद जिले के नारखी क्षेत्र स्थित मनिया खेड़ा गांव में बाबा चंद्रपाल के आश्रम में गई थी। आरोपी बाबा ने महिला को झाड़फूंक और चरागी कराने के बहाने आश्रम के कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया।

घटना के समय पीड़िता अपने पति, ननद और ननदोई के साथ आश्रम पहुंची थी। बाबा ने पूजा के बहाने महिला को अकेले कमरे में बुलाया और पति व अन्य परिजनों को बाहर बैठा दिया। अंदर ले जाकर उसने दुष्कर्म किया।

घटना के बाद महिला की शिकायत पर नारखी थाना पुलिस ने प्रारंभ में छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर इसे दुष्कर्म में तरमीम कर दिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबा चंद्रपाल को मनिया खेड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला पिछले कुछ समय से संतान प्राप्ति के लिए बाबा के पास झाड़फूंक कराने जाती थी। बाबा हर शनिवार को चरागी कराने का झांसा देता था।

यह घटना न केवल अंधविश्वास के दुष्परिणामों को उजागर करती है, बल्कि सामाजिक चेतना और कानून-व्यवस्था की सख्ती की भी मांग करती है।

Releated Posts

₹52 लाख की कॉपर चोरी का खुलासा: ट्रक चालक समेत 6 गिरफ्तार, लूट की झूठी कहानी निकली साजिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला संगठित गिरोह का राज, 26 कॉपर सिल्लियां बरामद…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

बहन से लव मैरिज बनी हत्या की वजह, हाथरस में फौजी की गोली मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

हाथरस (उत्तर प्रदेश):हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

हाथरस: नियमित अनुकंपा नियुक्ति को 14 साल बाद मनमाने तरीके से निरस्त नहीं किया जा सकता- इलाहाबाद हाईकोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हाथरस– इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि नियमित रूप से…

ByByHindustan Mirror News Aug 8, 2025

भाभी के नाबालिग भाई को भगा ले गई,मामला थाने तक पहुंचा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें तीन…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top