• Home
  • Delhi
  • पीएम केयर्स फंड में 8,452 करोड़ रुपये का बैलेंस, एक साल में 1,200 करोड़ की बढ़ोतरी
Image

पीएम केयर्स फंड में 8,452 करोड़ रुपये का बैलेंस, एक साल में 1,200 करोड़ की बढ़ोतरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

घरेलू दान से मिले 4,790 करोड़, एफडी से 475 करोड़ रुपये की ब्याज आय; 2024-25 में 439 करोड़ रुपये खर्च

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपातकालीन स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) की 31 मार्च 2025 तक की ऑडिट रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक फंड में इस समय 8,452 करोड़ रुपये का बैलेंस है। वित्त वर्ष 2023-24 में यह राशि करीब 7,300 करोड़ रुपये थी। यानी एक साल में फंड की राशि में लगभग 1,200 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

ऑडिट के अनुसार फंड की 6,641 करोड़ रुपये की राशि सावधि जमा (एफडी) में रखी गई है। इससे वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 475 करोड़ रुपये की ब्याज आय हुई। बैंकों में एफडी पर मिले ब्याज पर कटे टीडीएस से करीब 13 लाख रुपये की राशि भी वापस मिली।

रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में पीएम केयर्स फंड को घरेलू स्रोतों से 4,790 करोड़ रुपये का दान मिला। हालांकि, यह रकम 2023-24 में मिले 6,818 करोड़ रुपये के मुकाबले कम है। विदेश से मिलने वाला चंदा भी घटा है। 2024-25 में विदेशी स्रोतों से करीब 92 लाख रुपये मिले, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह राशि 1.13 करोड़ रुपये थी।

फंड से 2024-25 में कुल करीब 439 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसमें पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना पर 87 लाख रुपये खर्च हुए। पिछले साल इस मद में करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। कार्यान्वयन एजेंसियों से फंड को करीब 324 करोड़ रुपये का रिफंड भी मिला।

ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 में बैंक एसएमएस शुल्क के तौर पर करीब 22.43 लाख रुपये काटे गए थे, जबकि 2024-25 में यह खर्च केवल 451 रुपये रहा। फंड की ऑडिट KKC & Associates LLP ने की है।

पीएम केयर्स फंड की स्थापना वर्ष 2020 में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल, प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा और अन्य संकट की परिस्थितियों में राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। प्रधानमंत्री इसके पदेन अध्यक्ष हैं, जबकि रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री पदेन न्यासी हैं।

#PMCARESFund #PMCareFund #AuditReport #NarendraModi #IndiaNews

Releated Posts

तीन दिन, 15 वन-टू-वन बैठकें और दुनिया ने देखी ‘मोदी डिप्लोमेसी’

नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, आतंकवाद से लेकर पश्चिम एशिया संकट तक साझा रुख; भारत-चीन संबंधों में…

ByByHindustan Mirror News Sep 13, 2026

एक फ्रेम में मोदी-पुतिन और जिनपिंग, ब्रिक्स में दिखी ‘केमिस्ट्री’

साझा सहमति बनाने में भारत की अहम भूमिका, घंटों चली मैराथन बातचीत के बाद बनी सहमति नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

ईरान से दोस्ती, खाड़ी देशों से साझेदारी; BRICS में दिखी भारत की संतुलित कूटनीति

पश्चिम एशिया के तनाव के बीच मोदी-पेजेश्कियान मुलाकात से चाबहार और INSTC पर नजर, अमेरिका-इजरायल के साथ भी…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

ब्रिक्स के मंच से पुतिन का G7 पर तंज, बोले- हम 40 फीसदी हैं, वे हमसे कम

रूसी राष्ट्रपति ने कहा- दुनिया बदल रही है, नए ग्रोथ इंजन बन रहे; ब्रिक्स कारोबार और साझेदारी का…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *