• Home
  • Delhi
  • ‘भारत उत्सव’ : दुबई में भारतीय संस्कृति और विरासत का दो दिवसीय भव्य आयोजन
Image

‘भारत उत्सव’ : दुबई में भारतीय संस्कृति और विरासत का दो दिवसीय भव्य आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में इस बार भी भारतीय संस्कृति और विरासत का भव्य उत्सव मनाया जाएगा। 15 और 16 अगस्त को दुबई के फाइव स्टार मिलेनियम होटल में ‘भारत उत्सव’ का आयोजन होगा, जिसमें प्रवासी भारतीयों को ‘भारत के बाहर भारत’ का अनुभव कराया जाएगा।

यह आयोजन भारतीय कला, शास्त्रीय और लोक संगीत, नृत्य, साहित्य और पाक परंपराओं की विविधता का मंच बनेगा। भारत उत्सव का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से परिचित कराना है।

आयोजक संस्था डीकॉम के निदेशक विकास भार्गव ने बताया कि यह भारत उत्सव का तीसरा संस्करण है। पहले दो आयोजनों की तरह इस बार भी इसे भव्य रूप दिया जा रहा है, हालांकि इस बार उत्सव दो दिन का होगा। 15 अगस्त को इसका उद्घाटन कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में होगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

पहले दिन भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी प्रस्तुतियां, टॉक शो और सेमिनार आयोजित होंगे। दूसरे दिन, 16 अगस्त को जन्माष्टमी के पर्व पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम को प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर शास्त्रीय और लोक संगीत की प्रस्तुति देंगी।

विकास भार्गव ने बताया कि भारत उत्सव प्रवासियों के बीच भारतीयता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उनके बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम बनता जा रहा है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति के वैश्विक विस्तार का प्रतीक बन चुका है।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

दिल्ली में किलेबंदी, 23 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात,30 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो,इंटरनेट बंद

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; 30…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *