• Home
  • अलीगढ
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 380 किलो पनीर और 350 किलो दूध नष्ट
Image

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 380 किलो पनीर और 350 किलो दूध नष्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 18 अक्टूबर 2025 : दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अलीगढ़ में बड़ी कार्रवाई की। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के निर्देश पर गठित दो टीमों ने 18 अक्टूबर को सघन निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान चलाया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम ने सुदेशपुर गभाना स्थित साहमत पनीर डेयरी पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान डेयरी में अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के निर्माण की पुष्टि हुई। टीम ने मौके से कुल 9 नमूने लिए — जिनमें पनीर के 5, मिश्रित दूध के 2, एसएमपी (स्किम्ड मिल्क पाउडर) और रिफाइंड पामोलीन ऑयल शामिल थे।

खराब और असुरक्षित पाए जाने पर 380 किलोग्राम पनीर (मूल्य ₹98,800) और 350 किलोग्राम दूध (मूल्य ₹20,300) को नष्ट कराया गया। इसके अलावा 73 किलोग्राम रिफाइंड पामोलीन तेल (मूल्य ₹13,578) और 48 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर (मूल्य ₹14,304) को जब्त किया गया

टीम ने डेयरी संचालक को सुधार नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए कि भविष्य में स्वच्छता और मानकों का पूर्ण पालन किया जाए। नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष गंगवार, महेश सिंह, त्रिभुवन नारायण, सुनील शर्मा, परमवीर सिंह, प्रियेश सिंह और श्वेता चक्रवर्ती शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के मद्देनज़र ऐसे निरीक्षण निरंतर जारी रहेंगे ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Releated Posts

भीषण गर्मी का कहर: 44°C के करीब पारा, डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

अलीगढ़:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शहर में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार को…

ByByHindustan Mirror News Apr 27, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 23-4-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू को डीआरडीओ से 72.68 लाख का शोध प्रोजेक्टअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को रक्षा अनुसंधान…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

यूपी बोर्ड 12वीं में शिखा वर्मा ने किया टॉप, लड़कियों का दबदबा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीतापुर की शिखा बनीं प्रदेश टॉपरउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मीडिया से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 23 अप्रैल 2026: जिले को नए नेतृत्व की दिशा मिल गई है। वर्ष 2013…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top