• Home
  • अलीगढ
  • भाई दूज पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: शहर में देखें कहाँ कहाँ रहेगा रूट डायवर्ट
Image

भाई दूज पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: शहर में देखें कहाँ कहाँ रहेगा रूट डायवर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

त्योहारों पर लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। दीपावली और गोवर्धन पूजा के बाद अब भाई दूज पर भी रूट डायवर्ट किए जाएंगे। एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार के अनुसार गुरुवार सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक शहर में भारी वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था शुक्रवार को भी लागू रहेगी।

बौनेर तिराहा और ओजोन सिटी कट की ओर से आने वाले समस्त भारी वाहन, कमर्शियल वाहन और रोडवेज बसें शहर में नहीं आ सकेंगी। इन्हें बौनेर तिराहा व ओजोन सिटी कट से ही डायवर्ट किया जाएगा। आगरा से आने वाले वाहनों को मथुरा–आगरा चेंजर से नए बाईपास हाईवे पर निकाला जाएगा।

सेंटर प्वाइंट बाजार समेत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे के बाद चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा, ई-ऑटो व टेंपो का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। स्टेट बैंक तिराहा, मधेपुरा तिराहा, मैरिस रोड चौराहा, मेट्रो शोरूम कट, गांधीआई तिराहा, अतरौली-अड्डा रामघाट रोड से सेंटर प्वाइंट की ओर वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा।

महावीरगंज–रेलवे रोड बाजार की ओर छोटे वाहनों को सुचारू रूप से निकालने के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। बारहद्वारी प्रथम व द्वितीय, सब्जी मंडी, अब्दुल करीम चौराहा, मीरुमल चौराहा, मदारगेट तिराहा, मामू भांजा, कबरकुत्ता, अप्सरा टॉकीज, सासनी गेट, जयगंज, मसूदाबाद, जमीराबाद, रसलगंज, मलखान सिंह अस्पताल और देहलीगेट चौराहे से कई मार्गों पर ई-रिक्शा, ऑटो, टेंपो और कारों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने अपील की है कि नागरिक तय रूटों को फॉलो करें, समय से पहले निकलें और निजी वाहनों की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें, ताकि त्योहार के दिन शहर में जाम की स्थिति न बने।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *