• Home
  • Delhi
  • NEET-पेपर लीक में बड़ा खुलासा: NTA की एक्सपर्ट टीचर मनीषा मंधारे गिरफ्तार
Image

NEET-पेपर लीक में बड़ा खुलासा: NTA की एक्सपर्ट टीचर मनीषा मंधारे गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

CBI जांच में सामने आई अंदरूनी साजिश की परतें

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉटनी की वरिष्ठ शिक्षिका और कथित मास्टरमाइंड मनीषा मंधारे को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी के अनुसार मंधारे को NTA द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसके चलते उसे बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक विशेष पहुंच प्राप्त थी।

जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2026 के दौरान मनीषा मंधारे ने पुणे की रहने वाली मनीषा वाघमारे के माध्यम से कई अभ्यर्थियों को अपने नेटवर्क से जोड़ा। CBI के अनुसार मंधारे अपने पुणे स्थित घर पर छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं चलाती थी, जहां संभावित प्रश्नों पर फोकस कराया जाता था। छात्रों को नोटबुक में सवाल लिखवाए गए और किताबों में महत्वपूर्ण हिस्सों को चिन्हित कराया गया। बाद में जांच में पता चला कि इन सवालों में से कई प्रश्न 3 मई 2026 को आयोजित वास्तविक NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाते थे।

देशभर में छापेमारी, 9 आरोपी गिरफ्तार

CBI ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देशभर के छह स्थानों पर छापेमारी की गई है। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और बैंक रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से पांच आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

बिचौलियों की पहचान, एक और गिरफ्तारी संभव

जांच एजेंसियों ने केमिस्ट्री और बायोलॉजी पेपर लीक से जुड़े बिचौलियों की भी पहचान कर ली है। आरोप है कि लाखों रुपये लेकर छात्रों को विशेष क्लासों तक पहुंचाया गया। इससे पहले केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

#NEET2026 #PaperLeak #CBI #NTA #EducationScam #NEETUG #BreakingNews

Releated Posts

तीन दिन, 15 वन-टू-वन बैठकें और दुनिया ने देखी ‘मोदी डिप्लोमेसी’

नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, आतंकवाद से लेकर पश्चिम एशिया संकट तक साझा रुख; भारत-चीन संबंधों में…

ByByHindustan Mirror News Sep 13, 2026

एक फ्रेम में मोदी-पुतिन और जिनपिंग, ब्रिक्स में दिखी ‘केमिस्ट्री’

साझा सहमति बनाने में भारत की अहम भूमिका, घंटों चली मैराथन बातचीत के बाद बनी सहमति नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

ईरान से दोस्ती, खाड़ी देशों से साझेदारी; BRICS में दिखी भारत की संतुलित कूटनीति

पश्चिम एशिया के तनाव के बीच मोदी-पेजेश्कियान मुलाकात से चाबहार और INSTC पर नजर, अमेरिका-इजरायल के साथ भी…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *