• Home
  • Delhi
  • बिहार: NDA ने बढ़ाई रफ्तार, PM मोदी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियों से गरमाएगा माहौल
Image

बिहार: NDA ने बढ़ाई रफ्तार, PM मोदी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियों से गरमाएगा माहौल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचेंगे। इस दौरान वह 24 अक्टूबर को सीवान और बक्सर, जबकि 25 अक्टूबर को बिहारशरीफ, मुंगेर और खगड़िया में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर में अपनी पहली चुनावी रैली करेंगे और इसके बाद बेगूसराय में दूसरी सभा को संबोधित करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, शाह अपने दौरे की शुरुआत पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक से करेंगे, जिसमें बागी उम्मीदवारों और गठबंधन समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली से एनडीए के चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज होगा। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है—पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

Releated Posts

IPL :जसप्रीत बुमराह पहली बार बने मुंबई इंडियंस के कप्तान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ हार्दिक और सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी में मिली बड़ी जिम्मेदारी आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

पैटर्न और डिजिटल फुटप्रिंट से खुल रहे राज, NEET पेपर लीक जांच में CBI को मिले बड़े सुराग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पुणे से सीकर तक फैला पेपर लीक नेटवर्क NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अब पेट्रोल-डीजल की मनमानी खरीद पर रोक, पेट्रोल पर ₹5,000 और डीजल पर 200 लीटर की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केरल में लागू हुआ नया नियम ऊर्जा संकट की आशंका और पेट्रोल पंपों पर ईंधन…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

दिल्ली सरकार के बड़े फैसले,दो दिन वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिल्ली सरकार ने 15 मई से शुरू हो रहे ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top