• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर
Image

अलीगढ़: सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर

अलीगढ़। सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 के तहत क्वार्सी मंडल भाजपा द्वारा सोमवार को पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन चिकित्सालय के सीएमएस महेंद्र कुमार माथुर ने अपने डॉक्टर स्टाफ के साथ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने रक्तदान किया।

विदित हो कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसके अंतर्गत सेवा, सुशासन और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनता को जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रवासी मनोज कुमार खलीफा, मंडल अध्यक्ष पवन लवानिया, पार्षद भूपेंद्र सिंह, सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक अजीत चौधरी, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीन चौहान, प्रदीप राघव, प्रेमदास, वीना चौहान, संजय निषाद, अमित राघव, नीरज शर्मा, संदीप गौड़, आशीष पाठक, तेजपाल सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि रक्तदान जैसे मानवीय कार्य समाज की जीवनदायिनी शक्ति को मजबूत करते हैं और यह अभियान सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top