• Home
  • लखनऊ
  • BJP का सोशल मीडिया प्लान तैयार, ‘नैरेटिव फॉलोअर’ नहीं ‘नैरेटिव सेटर’ बनने की तैयारी
Image

BJP का सोशल मीडिया प्लान तैयार, ‘नैरेटिव फॉलोअर’ नहीं ‘नैरेटिव सेटर’ बनने की तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले डिजिटल नेटवर्क मजबूत करने पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचेगा सोशल मीडिया संगठन

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है, लेकिन भाजपा ने चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी इस बार सोशल मीडिया को केवल सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के प्रचार तक सीमित रखने के बजाय राजनीतिक नैरेटिव तैयार करने और विपक्ष के आरोपों का तत्काल जवाब देने के लिए इस्तेमाल करने की तैयारी में है। लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को हुई सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यशाला में प्रदेश, क्षेत्र और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने डिजिटल रणनीति पर मंथन किया।

कार्यशाला में पार्टी की रणनीति का मुख्य संदेश रहा कि भाजपा को सोशल मीडिया पर ‘नैरेटिव फॉलोअर’ नहीं, बल्कि ‘नैरेटिव सेटर’ बनना है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ और अफवाहों के जरिए माहौल बनाने का प्रयास करता है, जिसका जवाब भाजपा कार्यकर्ताओं को सत्य और तथ्यों के आधार पर देना होगा।

बूथ स्तर तक डिजिटल नेटवर्क

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर सामने आने वाले मुद्दों और विपक्षी आरोपों का त्वरित जवाब देने के लिए क्विक रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने पर जोर दिया। इसके लिए जिला से लेकर निचले संगठनात्मक स्तर तक ऐसी टीम तैयार करने की जरूरत बताई गई, जो स्थानीय मुद्दों पर तेजी से कंटेंट तैयार कर उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंचा सके।

योजनाओं और स्थानीय विकास पर फोकस

भाजपा सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और लाभार्थियों के अनुभवों को सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाने की रणनीति भी तैयार की गई। पार्टी का जोर स्थानीय कंटेंट पर रहेगा, ताकि सरकारी योजनाओं के जमीनी असर को सीधे लोगों तक पहुंचाया जा सके।

युवाओं की होगी अहम भूमिका

राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के ने युवाओं को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ने और सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म के अनुरूप कंटेंट तैयार करने पर जोर दिया।

भाजपा की रणनीति में कंटेंट, नेटवर्क और क्विक रिस्पॉन्स तीन प्रमुख आधार होंगे। पार्टी की कोशिश है कि 2027 के चुनाव तक उसका डिजिटल संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो और ऑनलाइन मोर्चे पर भी जमीनी संगठन जैसी सक्रियता दिखाई दे।

#BJP #UttarPradesh #SocialMedia #UPPolitics #Election2027

Releated Posts

31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट के साथ यूपी भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान

राकेश त्रिपाठी और प्रशांत उमराव समेत पुराने चेहरों पर फिर भरोसा, हिमांशु दुबे व दीपक बघेल को प्रदेश…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

25 सितंबर से कैंपस में उतरेगी सपा की छात्रसभा, पर्चा और संविधान की किताब से संवाद

पेपर लीक, रोजगार, फीस, आरक्षण और छात्र अधिकारों को बनाया अभियान का आधार; Gen-Z से संपर्क बढ़ाने की…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

लाल कैप से ब्लू टी-शर्ट तक… अखिलेश ने बताया सपा के नए ड्रेस कोड का मतलब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : छात्र सभा के लिए नीली टी-शर्ट और जींस का ड्रेस कोड, अखिलेश बोले- नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *