• Home
  • संभल
  • दिल्ली रोड पर बसों की आमने-सामने टक्कर: 25 से अधिक यात्री घायल, कई की हालत गंभीर
Image

दिल्ली रोड पर बसों की आमने-सामने टक्कर: 25 से अधिक यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 13अप्रैल: 2025,

संभल जनपद के थाना नखासा क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली रोड स्थित कुरकावली के पास रोडवेज बस और एक प्राइवेट बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही असमोली क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. तरुण पाठक और संभल एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा भी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। हादसे में महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।

तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ अन्य यात्रियों की स्थिति भी अभी स्थिर नहीं है और लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल से यातायात सुचारु करने के प्रयास भी किए और दोनों बसों को हटवाकर सड़क को खाली कराया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Releated Posts

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर कसा शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

दुबई में छिपे शारिक को भारत लाने की तैयारी तेज, फर्जी पासपोर्ट से विदेश जाने का आरोप; पुलिस…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

संभल की महिला पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, एटीएस ने हिरासत में लेकर शुरू की गहन जांच

संभल/हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश के संभल जिले से पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी का एक गंभीर मामला सामने…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

संभल में बड़ी कार्रवाई: पूरी SOG टीम सस्पेंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोपों पर एसपी का कड़ा कदम उत्तर प्रदेश के संभल…

ByByHindustan Mirror News Feb 16, 2026

यूपी: सरकारी बुलडोजर से पहले खुद गांववालों ने आधी रात को मस्जिद तोड़ दी

संभल (उत्तर प्रदेश):हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *