• Home
  • अलीगढ
  • मां को गायब कर 20 करोड़ की जमीन बेचने का आरोप, छह लोगों पर केस दर्ज
Image

मां को गायब कर 20 करोड़ की जमीन बेचने का आरोप, छह लोगों पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। थाना लोधा क्षेत्र के गांव नगला दान सहाय में 75 वर्षीय बुजुर्ग हरिओम शर्मा ने अपनी पत्नी को गायब कर उसकी 20 करोड़ रुपये की जमीन बेच देने का आरोप बेटी, दामाद और अन्य पर लगाया है। कोर्ट के आदेश पर लोधा पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हरिओम शर्मा के अनुसार, उनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। मझला पुत्र मुकेश नशे का आदी है और उसी के माध्यम से उनकी पुत्री नीलम, दामाद ऋषिपाल व उनकी बेटी ज्योति ने उनकी पत्नी मालती (70) को अपने साथ कर लिया। मालती मानसिक रूप से कमजोर बताई गई है और 8 जुलाई 2025 से लापता है। उनकी गुमशुदगी रिपोर्ट 31 जुलाई को थाना लोधा में दर्ज कराई गई थी।

बुजुर्ग का आरोप है कि इसी दौरान उनकी पत्नी के नाम दर्ज 22.5 बीघा दादलाई जमीन, जिसकी बाजार कीमत लगभग 20 लाख रुपये प्रति बीघा यानी करीब 20 करोड़ रुपये है, को 15 जुलाई 2025 को तीन बैनामों में उर्मिला देवी पत्नी प्रेमसिंह निवासी रावणटीला जट्टारी के नाम ट्रांसफर कर दिया गया। हरिओम शर्मा ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Releated Posts

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *