• Home
  • देश-विदेश
  • सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान देकर घिरे चरणजीत सिंह चन्नी, फिर बदला रुख – कहा ‘अब नहीं मांग रहा सबूत’
Image

सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान देकर घिरे चरणजीत सिंह चन्नी, फिर बदला रुख – कहा ‘अब नहीं मांग रहा सबूत’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 3 मई : 2025,

पठानकोट/नई दिल्ली:
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में गुस्से का माहौल है और सभी नागरिक पाकिस्तान से कड़ा जवाब चाहते हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करते हुए केंद्र सरकार से उसके सबूत मांग लिए। हालांकि, कुछ ही घंटों में उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया।

पहले कहा – “मैं तो सबूत हमेशा मांगता रहा हूं”

2 मई (शुक्रवार) को मीडिया से बात करते हुए चन्नी ने कहा,

“हमारे देश में कोई बम गिरे तो हमें पता नहीं चलेगा? मैं तो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत हमेशा मांगता रहा हूं।”

इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी, जिसके बाद चन्नी ने मीडिया से बात कर सफाई दी।

अब कहा – “सर्जिकल स्ट्राइक की बात ही नहीं है”

बयान पर मचे विवाद के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने एक और इंटरव्यू में कहा,

“सर्जिकल स्ट्राइक की बात है ही नहीं। न उसके सबूत मांगे जाते हैं और न मैं अब मांग रहा हूं। बात उन निर्दोष सैलानियों की है जिनको धर्म पूछ कर मारा गया, उनको आज इंसाफ चाहिए।”

सरकार के समर्थन में बोले चन्नी

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस आतंकवादियों के खिलाफ कड़े कदमों के समर्थन में है।

“कांग्रेस हर तरीके से चट्टान की तरह सरकार के साथ खड़ी है। सरकार का जो भी एक्शन होगा, हम उसका समर्थन करेंगे।”

Releated Posts

कराची में फिदायीन हमला, पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका; 3 रेंजर समेत 8 लोगों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : धमाके के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप कराची। पाकिस्तान के…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही: 235 की मौत, 1,500 से अधिक घायल, 200 लोग अब भी मलबे में फंसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 126 साल के सबसे विनाशकारी भूकंपों में शामिल त्रासदी वेनेजुएला में बुधवार शाम आए…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

ब्रिटेन में टूटा 50 साल पुराना रिकॉर्ड, जून का सबसे गर्म दिन दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 35.8 डिग्री तक पहुंचा पारा, लोगों का हाल बेहाल ब्रिटेन इस समय भीषण गर्मी…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही, कई इमारतें क्षतिग्रस्त; सुनामी अलर्ट !

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कराकास समेत कई इलाकों में महसूस हुए दो बड़े झटके वेनेजुएला में आए दो…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top