• Home
  • अलीगढ
  • मुख्यमंत्री योगी ने किया खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण, सांसद-विधायक खेल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ
Image

मुख्यमंत्री योगी ने किया खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण, सांसद-विधायक खेल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 13 अक्टूबर 2025 : मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में महिला एवं युवक मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरित की और मा0 सांसद एवं मा0 विधायक खेल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अलीगढ़ कलैक्ट्रेट स्थित एनआईसी में किया गया, जहां जिला स्तर पर भी खेल सामग्री का वितरण संपन्न हुआ।

एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने महिला एवं युवक मंगल दलों के सदस्यों को खेल किट वितरित की। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि वे इस खेल सामग्री का सदुपयोग करें और अपनी छिपी हुई खेल प्रतिभा को निखारते हुए जिले का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह ने जानकारी दी कि प्रत्येक खेल किट में पाँच वॉलीबाल, एक वॉलीबाल नेट, पाँच फुटबॉल, तीन रस्सीकूद, एक एयर पंप तथा एक फिटनेस ट्यूब शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित कर उन्हें स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर अग्रसर कर रही है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रखर कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए श्री भाल चंद्र त्रिपाठी, व्यायाम प्रशिक्षक श्री राष्ट्रवर्धन लोधी, वरिष्ठ सहायक श्री रणधीर सिंह तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिन युवक-युवतियों को खेल किट प्रदान की गई, उनमें कविता डोरई (गंगीरी), नीशू शर्मा (अजीतपुर आसना लोधा), लता (दवथला जवां), आरती देवी (शहपुर ठठोई गोंडा), अर्चना (बझेड़ा खैर), नफीसा बेगम (आजमाबाद माछुआ धनीपुर), मीनू (निधौला धनीपुर), पंकज कुमार (मुमरेजा गोंडा), हरिओम भाटी (गोंडा), प्रतिज्ञा (अलीपुर सिकरना धनीपुर), महिमा एवं विनय (गंगेई चण्डौस), तथा रोहित कुमार (समस्तपुर कीरत लोधा) शामिल हैं।

इस कार्यक्रम ने युवाओं में नई ऊर्जा और खेल भावना का संचार किया, जिससे जनपद में खेल संस्कृति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top