• Home
  • अलीगढ
  • बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: छात्राओं को किया गया जागरूक, सुरक्षा-शिक्षा पर लिया संकल्प
Image

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: छात्राओं को किया गया जागरूक, सुरक्षा-शिक्षा पर लिया संकल्प

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 08 दिसंबर 2025: भारत सरकार की ओर से संचालित 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के अंतर्गत सोमवार को महेश्वर कन्या इंटर कॉलेज में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को बाल विवाह जैसी कुप्रथा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि कम उम्र में गर्भधारण से किशोरियों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। साथ ही शारीरिक एवं मानसिक विकास बाधित होता है, जिससे भविष्य में कई जटिलताएँ पैदा हो सकती हैं। बाल विवाह के कारण शिक्षा बीच में छूटने की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं, जिससे बालिकाएँ आगे चलकर आर्थिक रूप से निर्भर हो जाती हैं। घरेलू हिंसा, कुपोषण, प्रसव संबंधी जोखिम और निर्णय क्षमता में कमी जैसे गंभीर परिणाम भी इस कुप्रथा से जुड़े हैं।

व्याख्यान में यह भी बताया गया कि समय से पहले विवाह से सामाजिक अलगाव की समस्या बढ़ती है और नवजात शिशुओं में स्वास्थ्य जोखिम कई गुना अधिक हो जाते हैं। विशेषज्ञों ने छात्राओं को भविष्य के सपनों, करियर और आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया।

इसी क्रम में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत भी बालिकाओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया। अधिकारीयों ने छात्राओं को शिक्षा जारी रखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और किसी भी प्रकार के सामाजिक दबाव या गलत प्रथाओं का विरोध करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा महिला कल्याण विभाग से हितेश कुमारी और नीतू सारस्वत उपस्थित रहीं।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top