• Home
  • नई दिल्ली
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में 200 से अधिक स्थानों पर योगाभ्यास, सीएम रेखा गुप्ता सोनिया विहार में करेंगी योग
Image

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में 200 से अधिक स्थानों पर योगाभ्यास, सीएम रेखा गुप्ता सोनिया विहार में करेंगी योग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शुक्रवार 20 जून 2025

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली फिर एक बार योगमय वातावरण में रंगेगी। लाल किला, कनॉट प्लेस, कर्तव्य पथ, लोधी गार्डन और यमुना किनारे सहित राजधानी के 200 से अधिक स्थलों पर सुबह सूर्योदय के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। इन आयोजनों में 50 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे।

इस भव्य आयोजन में केंद्रीय मंत्री, दिल्ली सरकार के मंत्री, उपराज्यपाल, महापौर समेत कई गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्तव्य पथ पर तीन हजार से अधिक लोगों के साथ योग करेंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना सराय काले खां स्थित बांसेरा में योग शिविर में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोनिया विहार के वाटर स्पोर्ट्स क्लब में सैकड़ों लोगों के साथ योग करेंगी।

लाल किला परिसर में चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल, डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में महापौर राजा इकबाल सिंह, एमसीडी कमिश्नर अश्वनी कुमार और स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा भी योगाभ्यास में भाग लेंगे।

पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित हज मंजिल में दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां हज कर्मियों के साथ योग करेंगी।

इन सभी आयोजनों को मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार सहित अन्य प्रतिष्ठित योग संस्थाओं का सहयोग प्राप्त है। विभिन्न आरडब्ल्यूए, व्यापारी संघों और शिक्षण संस्थानों द्वारा भी स्थानीय स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में छात्र बड़ी संख्या में योग करेंगे।

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने प्रमुख स्थलों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की और लॉजिस्टिक, साइनबोर्ड, योजना और संस्थागत समन्वय की स्थिति का जायजा लिया।

प्रमुख आयोजन स्थल:

  • कर्तव्य पथ (दक्षिणी लॉन)
  • बांसेरा, सराय काले खां
  • लोदी गार्डन
  • तालकटोरा गार्डन
  • शांतिपथ लान
  • सेंट्रल पार्क (कनॉट प्लेस)
  • पंडारा पार्क
  • लाल किला
  • यमुना विहार स्पोर्ट्स क्लब
  • न्यू मोती बाग
  • संजय झील (लक्ष्मीबाई नगर)
  • त्यागराज स्टेडियम

Releated Posts

मालवीय नगर अग्निकांड: ‘दिल्ली में सब चलता है’ वाले दावे ने खड़े किए बड़े सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: होटल मालिक के बयान से जांच का दायरा बढ़ा नई दिल्ली। मालवीय नगर होटल अग्निकांड…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

पद्म श्री से सम्मानित सिलंबम गुरु के. पजानिवेल ने पीएम मोदी को किया साष्टांग प्रणाम, चर्चा में आया भावुक पल

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान एक भावुक और अनोखा दृश्य देखने को…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

शरीयत और हमारे अस्तित्व पर हमला ,आपात बैठक बुलाने की मांग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ नई दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के उपाध्यक्ष उबेदुल्लाह आजमी ने बोर्ड…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

उमर खालिद–शरजील इमाम को जमानत न मिलने के बाद जेएनयू में नारेबाजी, बीजेपी नेताओं का तीखा पलटवार

कपिल मिश्रा बोले—“सांपों के फन कुचले जा रहे हैं”, विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप…

ByByHindustan Mirror News Jan 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top