• Home
  • UP
  • अलीगढ़: किसानों व युवाओं को अर्थव्यवस्था से जोड़ना सराहनीय: मंत्री नन्दी
Image

अलीगढ़: किसानों व युवाओं को अर्थव्यवस्था से जोड़ना सराहनीय: मंत्री नन्दी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 01 सितम्बर 2025।
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सोमवार को होटल आभा ग्रैंड में आयोजित शिवाश्रित फूड्स लिमिटेड के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्टिंग के लिए हुए बेल रिंगिंग समारोह का उद्घाटन किया। मंत्री नन्दी ने कंपनी द्वारा परंपरागत कारोबार से हटकर नई दिशा में व्यापार बढ़ाने और 70 करोड़ रुपये का आईपीओ लांच करने पर शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के बाद यह पहली कंपनी है जिसने निवेश के लिए एमओयू साइन किया और आईपीओ जारी किया है। यह कदम न केवल किसानों को बाजार से जोड़ने में मदद करेगा बल्कि युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा। नन्दी ने इसे सराहनीय प्रयास बताते हुए कहा कि शिवाश्रित फूड्स का आधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट मथुरा रोड पर स्थापित है, जहां प्रीमियम क्वालिटी आलू फ्लेक्स तैयार किए जाते हैं। कंपनी घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात क्षेत्र में भी सक्रिय है।

कार्यक्रम में अलीगढ़ के महापौर एवं आयोजक प्रशांत सिंघल और निशांत सिंघल को मंत्री ने बधाई दी और कंपनी की भावी सफलता की कामना की। इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, सांसद अनूप वाल्मिकी, विधायक अनिल परासर, विधायक मुक्ता संजीव राजा, विधायक जयवीर सिंह, विधायक रविंद्र पाल, विधायक राजकुमार सहयोगी, विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक ऋषिपाल सिंह, विधायक तारिक मसूर, पूर्व मंत्री रघुराज सिंह, कमिश्नर संगीता सिंह, डीआईजी प्रभाकर चौधरी, जिलाधिकारी संजीव रंजन, एसएसपी संजीव सुमन, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, वीसी एडीए कुलदीप मीना, हल्दीराम समूह के आनंद अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में निवेश प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हुई है। 2017 से पहले बीमारू कहे जाने वाला राज्य आज देश का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में अग्रसर है। प्रदेश में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट्स, वाटरवे और बेहतर रेल नेटवर्क विकास की गति को और तेज कर रहे हैं।

अलीगढ़ प्रवास के दौरान मंत्री नन्दी ने सर्किट हाउस में उद्यमियों, व्यापारियों और वैश्य समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि सरकार हर कदम पर उद्यमियों के साथ है। नन्दी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और व्यापारी निर्भय होकर अपना व्यवसाय कर सकते हैं। गुंडे, माफिया और अपराधी जेल में हैं। उन्होंने उद्योगों के विकास और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

Releated Posts

मायावती का बड़ा एक्शन: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ बसपा से स्थायी रूप से निष्कासित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, वापसी के सभी रास्ते बंद लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले कांग्रेस में घमासान, तैयारी बैठक में मंच पर भिड़े कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :8 अगस्त को ‘गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने डेढ़ लाख छात्रों…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

तीन साल से ‘जिंदा’ होने का सबूत दे रही 70 वर्षीय बुजुर्ग, रिकॉर्ड में मृत घोषित होने से रुकी पेंशन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी चूक, औरैया की सावित्री देवी न्याय के लिए दफ्तर-दफ्तर भटकने…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *