• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग का पूर्ण कार्य बहिष्कार, कर्मचारियों का आंदोलन जारी
Image

अलीगढ़: निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग का पूर्ण कार्य बहिष्कार, कर्मचारियों का आंदोलन जारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़ – निजीकरण के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने बुधवार को लाल डिग्गी पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान निर्णय लिया गया कि 29 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 30 मई से विरोध सभा का आयोजन भी शुरू किया जाएगा।

संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में यह आंदोलन निरंतर जारी है। समिति के संयोजक ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल कर्मचारियों की लड़ाई नहीं, बल्कि जनता और देश की संपत्ति की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि निजीकरण के माध्यम से सरकार न केवल आरक्षण को समाप्त करने की साजिश कर रही है, बल्कि युवाओं के सरकारी नौकरी के सपनों को भी खत्म कर रही है।

बुधवार को आयोजित धरने में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने सरकार और विभागीय प्रबंधन की नीतियों को पूंजीपतियों के पक्ष में बताते हुए कड़ी आलोचना की। नव ऊर्जा इंजीनियर संगठन के जिला सचिव केशव महेश्वरी ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार निजीकरण की नीति को वापस नहीं लेती।

धरने में प्रमुख रूप से वीरभद्र सत्यार्थी, प्रदीप शर्मा, प्रशांत प्रजापति, पंकज तिवारी, कैलाश चंद्र, शशांक अग्रवाल, भगवान स्वरूप, गजराज सिंह, सूरज कुमार, अरुण कुमार, सुनील दत्त शर्मा, अनुराग पांडेय आदि शामिल रहे।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *