• Home
  • बिजनौर
  • बिजनौर: गृह क्लेश में दंपती ने लगाई फांसी, पत्नी की मौत, पति वेंटिलेटर पर
Image

बिजनौर: गृह क्लेश में दंपती ने लगाई फांसी, पत्नी की मौत, पति वेंटिलेटर पर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के रांडोवाला गांव में मंगलवार रात घरेलू विवाद के चलते एक दंपती ने आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगा ली। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

मृतक महिला की पहचान त्रिवेणी (26) के रूप में हुई है, जबकि उसके पति शुभम (28) को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं—चार साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी, जो अब अनाथ जैसे हालात में हैं।

छह साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, त्रिवेणी की शादी छह साल पहले गांव सुनपता निवासी वीरेंद्र कुमार की पुत्री के रूप में गांव रांडोवाला के शुभम से हुई थी। मंगलवार रात किसी पारिवारिक विवाद के बाद दोनों ने घर के अंदर ही फांसी लगाने की कोशिश की। परिवार वालों ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो त्रिवेणी मृत अवस्था में मिली, जबकि शुभम को तत्काल फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने की मौके की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, एसपी ग्रामीण और कोतवाली देहात थाना प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना किया।

Releated Posts

तेंदुए के डर में कांवड़ यात्रा: बिजनौर में ड्रोन, पुलिस और वन विभाग का हाई अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जंगल से सटे कांवड़ मार्गों पर चौकसी बढ़ी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बिजनौर।…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

रील के चक्कर में गले में डाला जहरीला सांप, नाग ने डसा; बिजनौर में किसान की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सोशल मीडिया स्टंट पड़ा भारी, डॉक्टरों ने दी खतरनाक रील बनाने से बचने की…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

बिजनौर में RSS नेता के घर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट से तनाव; दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: धामपुर में तड़के हुई घटना से इलाके में मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

उम्रकैद सुनते ही बौखलाए दोषी, कोर्ट में जज को दी धमकी,हंगामा

सजा के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हत्या के एक मामले में…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *