• Home
  • अलीगढ
  • 10 साल पुराने हत्या केस में राहुल को आजीवन कारावास, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Image

10 साल पुराने हत्या केस में राहुल को आजीवन कारावास, कोर्ट ने सुनाया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में 10 साल पहले हुई युवक की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी राहुल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला एडीजे-11 पी.के. जयंत की अदालत ने बुधवार को सुनाया। दोषी राहुल को सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है।

मामला वर्ष 2015 का है, जब 22 वर्षीय स्वदेश यादव की जिला स्टेडियम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्वदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और अलीगढ़ में किराए पर रहकर पढ़ाई करता था। मृतक के पिता राधेश्याम, निवासी दादों के गिरधरपुर ने थाना क्वार्सी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा रोज की तरह स्टेडियम से लौट रहा था, तभी रामबाग कॉलोनी के पास अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान पता चला कि स्वदेश की दोस्ती शिवानी नाम की लड़की से थी, जो अतरौली क्षेत्र की रहने वाली थी। यह रिश्ता लड़की के परिजनों को पसंद नहीं था और उन्होंने कई बार धमकी भी दी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, लेकिन बाद में राहुल, कुलदीप, यूनुस, आमिर, सुमित, राजकुमार चौधरी और मोहम्मद सिद्दीक़ उर्फ बल्लू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे की सुनवाई के दौरान मोहम्मद सिद्दीक़ की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य के खिलाफ ट्रायल जारी रहा।

एडीजीसी प्रमेन्द्र जैन ने बताया कि सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर कोर्ट ने राहुल को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला मृतक के परिवार को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद न्याय दिलाने वाला साबित हुआ।

Releated Posts

मेडिकल ड्रेसर सेमिनार में विद्यार्थियों को दिए OJT के टिप्स

अलीगढ़। बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन में मेडिकल ड्रेसर कोर्स के विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *