अलीगढ़। दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष नुमाइश मैदान में पारंपरिक पटाखा बाजार 13 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक लगाया जाएगा। प्रशासन की ओर से इस बाजार के संचालन हेतु लगभग 250 अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाने हैं। शनिवार तक 51 अस्थायी लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता ने बताया कि शेष आवेदनों की जांच की जा रही है और सोमवार से लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हर साल नुमाइश मैदान में मुख्य पटाखा बाजार सजता है, जहां दीपावली से पहले हजारों लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। इस बार 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी, ऐसे में प्रशासन सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है। मौके पर दमकल विभाग की टीम तैनात रहेगी, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके।

नुमाइश ग्राउंड में 13 से 22 अक्टूबर तक लगेगा पटाखा बाजार
Releated Posts
पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…
अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…
जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…
पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026
एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…















