• Home
  • Delhi
  • ढाका में वायुसेना का फाइटर जेट स्कूल बिल्डिंग पर क्रैश, 19 की मौत, 160 घायल
Image

ढाका में वायुसेना का फाइटर जेट स्कूल बिल्डिंग पर क्रैश, 19 की मौत, 160 घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 21 जुलाई 2025

ढाका में वायुसेना का फाइटर जेट स्कूल बिल्डिंग पर क्रैश, 19 की मौत, 160 घायल; हादसे के वीडियो वायरल

ढाका (बांग्लादेश): बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक फाइटर जेट मिलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत पर जा गिरा। यह दुर्घटना उत्तरा इलाके में हुई, जिसमें अब तक 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में 16 स्कूली छात्र, 2 शिक्षक और विमान के पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद तौकीर इस्लाम शामिल हैं। इस हादसे में करीब 160 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फाइटर जेट बांग्लादेश एयरफोर्स का F-7 BGI था, जो चीन के J-7 विमान का एडवांस संस्करण है। यह ट्रेनिंग फ्लाइट पर था और दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के चलते स्कूल की इमारत से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने विमान को हवा में लड़खड़ाते और सीधे बिल्डिंग से टकराते देखा। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और इमारत में आग लग गई।

मलबे में दबा था जलता इंजन
घटना के तुरंत बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक क्लिप में देखा जा सकता है कि मलबे के नीचे विमान का जलता हुआ इंजन दबा हुआ था, वहीं दूसरी वीडियो में स्थानीय लोग घायलों की मदद करने के लिए दौड़ते नजर आए। दमकल विभाग की नौ यूनिट और छह एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों की संख्या और बढ़ सकती है
हालांकि मृतकों की आधिकारिक संख्या 19 बताई गई है, लेकिन स्थानीय अस्पतालों और बचाव एजेंसियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं और अस्पतालों में भर्ती हैं।

सरकार ने दिए जांच के आदेश
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे राष्ट्र के लिए अत्यंत दुःखद क्षण है। उन्होंने सभी एजेंसियों को तुरंत राहत कार्यों में जुटने और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, “मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं और इस हादसे की हर स्तर पर जांच कराई जाएगी।”

यह हादसा सुरक्षा उपायों और प्रशिक्षण उड़ानों की निगरानी पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

Releated Posts

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पुलिस पर FIR और CBI जांच की मांग, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फर्जी एनकाउंटर के आरोपों पर अदालत में सुनवाई, स्वतंत्र जांच की उठी मांग नई…

ByByHindustan Mirror News Jun 30, 2026

शेख हसीना की वापसी का ऐलान: 663 मुकदमों और मौत की सजा के बीच क्यों लौटना चाहती हैं बांग्लादेश?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ढाका की सियासत में फिर हलचल बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

दो खिताब, लेकिन तीन क्लीन स्वीप की टीस: गौतम गंभीर के दौर में टीम इंडिया का मिला-जुला सफर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : टी20 में बुलंदी, टेस्ट और द्विपक्षीय सीरीज में कई ऐतिहासिक झटके नई दिल्ली। गौतम…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली, यूपी, बिहार और हिमाचल में बढ़ेगी बारिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अगले 3-4 दिनों में कई राज्यों में मानसून करेगा तेजी से प्रगति नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top