• Home
  • देश-विदेश
  • पाकिस्तानी महिला से निकाह करने वाला बर्खास्त CRPF जवान जाएगा कोर्ट
Image

पाकिस्तानी महिला से निकाह करने वाला बर्खास्त CRPF जवान जाएगा कोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 5 मई : 2025,

2022 में मांगी थी शादी की अनुमति, लेकिन विभाग ने नहीं दी समय पर मंजूरी

CRPF से बर्खास्त किए गए जवान मुनीर अहमद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने 2022 में ही विभाग से शादी की अनुमति मांगी थी, लेकिन उसमें देरी हुई। इसके बावजूद उन्होंने 24 मई 2024 को पाकिस्तानी महिला मीनल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शादी कर ली

मुनीर की सफाई: सभी दस्तावेज विभाग को दिए थे

मुनीर अहमद का कहना है कि उन्होंने विभाग को इस शादी के बारे में पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने शादी का कार्ड, स्थान, और पत्नी के वीजा से संबंधित दस्तावेज भी अधिकारियों को सौंपे थे। उनका आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें अचानक बर्खास्त कर दिया गया, जो कि अन्याय है।

CRPF का आरोप: शादी की जानकारी छिपाई, महिला को बिना वीजा भारत में रखा

CRPF का कहना है कि मुनीर ने पाकिस्तानी महिला से शादी की जानकारी छिपाई और गैरकानूनी तरीके से उसे भारत में बिना वीजा के रखा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के निर्देश दिए थे

कोर्ट ने रोक दी मीनल की वापसी, बॉर्डर से लौटाया गया

CRPF ने आरोप लगाया कि 30 अप्रैल को मीनल को अटारी बॉर्डर ले जाया गया था, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद उसे पाकिस्तान नहीं भेजा गया।

बर्खास्तगी के बाद मुनीर की अपील: प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

बर्खास्तगी के बाद मुनीर अहमद ने कहा,

“मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अपील करता हूं कि मुझे इंसाफ दिलाया जाए। मैंने विभाग को पहले ही जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद मेरे साथ ऐसा किया गया। मैं हाईकोर्ट में भी अपील करूंगा और मेरे पास सबूत हैं।”

कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी

मुनीर ने कहा कि वह इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में अपील करेंगे और इसके लिए उन्होंने वकील से भी बात की है। वह चाहते हैं कि उन्हें उचित सुनवाई का मौका मिले और अन्यायपूर्ण तरीके से की गई बर्खास्तगी को रद्द किया जाए

Releated Posts

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *