• Home
  • UP
  • IAS रिंकू सिंह राही का इस्तीफा, लंबे समय से पोस्टिंग न मिलने पर लिया फैसला
Image

IAS रिंकू सिंह राही का इस्तीफा, लंबे समय से पोस्टिंग न मिलने पर लिया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लंबे समय से पोस्टिंग न मिलने पर लिया फैसला
उत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपने विस्तृत इस्तीफा पत्र में उन्होंने कहा कि उन्हें लंबे समय से न तो कोई पोस्टिंग दी जा रही थी और न ही कोई जिम्मेदारी सौंपी जा रही थी। वे केवल संबद्ध रखे गए थे, जहां उन्हें न कोई कार्य मिला और न ही गरिमापूर्ण भूमिका।

“सिस्टम के समानांतर अलग व्यवस्था” का आरोप
राही ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि राज्य में संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम काम कर रहा है, जिसके कारण ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों को हाशिये पर डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वेतन तो मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का अवसर नहीं मिलना उनके लिए नैतिक रूप से अस्वीकार्य था, इसलिए उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

कार्रवाई के बाद हुए साइडलाइन
बताया जा रहा है कि एसडीएम रहते हुए रिंकू सिंह राही ने कुछ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की थी, जिसके बाद उन्हें साइडलाइन कर दिया गया। इसके बाद से उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई।

पुराना संघर्ष भी रहा चर्चा में
राही का नाम पहले भी चर्चा में रहा है। वर्ष 2009 में एक घोटाले का खुलासा करने के बाद उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उन्हें सात गोलियां लगी थीं, लेकिन वे बच गए थे। इसके अलावा शाहजहांपुर में वकीलों के एक प्रदर्शन के दौरान उनका ‘उठक-बैठक’ वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद सरकार ने उन्हें अटैच कर दिया था। तब से उन्हें कोई नई पोस्टिंग नहीं मिली।

अन्य अधिकारियों के साथ भी ऐसा होने के संकेत
सूत्रों के अनुसार, रिंकू सिंह राही अकेले ऐसे अधिकारी नहीं हैं। कई अन्य अफसरों को भी इसी तरह साइडलाइन कर रखा गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।


#IASResignation #UPNews #BureaucracyIssues #Governance #IndiaNews

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *