• Home
  • Delhi
  • जींस-शर्ट और क्रॉक्स में शपथ लेने पहुंचे दीपक प्रकाश, बोले— “मुझे मंत्री क्यों बनाया गया, पिताजी से पूछिए”
Image

जींस-शर्ट और क्रॉक्स में शपथ लेने पहुंचे दीपक प्रकाश, बोले— “मुझे मंत्री क्यों बनाया गया, पिताजी से पूछिए”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार की नई नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा जिस चेहरे की हुई, वह थे आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश। उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा, फिर भी वे मंत्री पद की शपथ लेकर कैबिनेट में शामिल हो गए। खास बात यह रही कि शपथ लेते समय उन्होंने पारंपरिक कुर्ता-पायजामा नहीं, बल्कि जींस, शर्ट और क्रॉक्स पहन रखे थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

दीपक प्रकाश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें खुद भी कुछ देर पहले ही जानकारी दी गई कि उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है। कपड़ों को लेकर उठे सवाल पर उन्होंने कहा, “कपड़ों से क्या होता है? समय दीजिए, काम करके दिखाऊंगा।” वहीं जब परिवारवाद पर सवाल हुआ तो उन्होंने साफ कहा कि वे उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं, इसे नकार नहीं सकते। लेकिन क्यों उन्हें मंत्री बनाया गया—इस पर उन्होंने कहा, “ये पिता जी से पूछिए।”

चर्चा इस बात की भी है कि दीपक प्रकाश विधायक नहीं हैं। ऐसे में उन्हें विधान परिषद भेजा जाएगा। अब सवाल यह है कि उनके लिए सीट कौन छोड़ेगा—जेडीयू या बीजेपी? फिलहाल इस पर दोनों दलों के बीच मंथन जारी है।

शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान, पटना में हुआ जहां नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई शीर्ष नेता मौजूद रहे।

ध्यान देने वाली बात यह रही कि इस बार कैबिनेट से 18 पुराने मंत्री बाहर हो गए हैं, जिनमें रत्नेश सदा, जयंत राज कुशवाहा, शीला मंडल, महेश्वर हजारी, जीवेश कुमार, राजू कुमार सिंह, नीरज सिंह, रेणु देवी सहित कई नाम शामिल हैं। नई टीम में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जिनमें दीपक प्रकाश भी सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे।

Releated Posts

तीन दिन, 15 वन-टू-वन बैठकें और दुनिया ने देखी ‘मोदी डिप्लोमेसी’

नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, आतंकवाद से लेकर पश्चिम एशिया संकट तक साझा रुख; भारत-चीन संबंधों में…

ByByHindustan Mirror News Sep 13, 2026

एक फ्रेम में मोदी-पुतिन और जिनपिंग, ब्रिक्स में दिखी ‘केमिस्ट्री’

साझा सहमति बनाने में भारत की अहम भूमिका, घंटों चली मैराथन बातचीत के बाद बनी सहमति नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

ईरान से दोस्ती, खाड़ी देशों से साझेदारी; BRICS में दिखी भारत की संतुलित कूटनीति

पश्चिम एशिया के तनाव के बीच मोदी-पेजेश्कियान मुलाकात से चाबहार और INSTC पर नजर, अमेरिका-इजरायल के साथ भी…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

ब्रिक्स के मंच से पुतिन का G7 पर तंज, बोले- हम 40 फीसदी हैं, वे हमसे कम

रूसी राष्ट्रपति ने कहा- दुनिया बदल रही है, नए ग्रोथ इंजन बन रहे; ब्रिक्स कारोबार और साझेदारी का…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *