हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 9 अप्रैल: 2025:
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने कानून मंत्री कपिल मिश्रा को बड़ी राहत दी है। 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में कोर्ट ने जांच के आदेश पर रोक लगा दी है।
कपिल मिश्रा ने इस मामले में कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने नोटिस जारी किया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल, 2025 को होगी। मिश्रा पर दंगों से संबंधित आरोप लगे थे, लेकिन उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फिलहाल जांच को स्थगित कर दिया।
इस फैसले से कपिल मिश्रा को कानूनी राहत मिली है, हालांकि मामले का अंतिम निपटारा अभी बाकी है। कोर्ट के इस कदम से राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर 21 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी है, जहां इस मामले में आगे की दिशा तय होगी।













