• Home
  • अलीगढ
  • UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी
Image

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा

अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को सवर्ण एकता मंच के बैनर तले बड़ी
संख्या में लोगों ने सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया। इस दौरान कुछ
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ भी नारे लगाए।

शैलेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा।
उनका कहना था कि UGC से जुड़े प्रावधानों को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष है। सरकार को उनकी
मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो दिल्ली के जंतर-मंतर पर
आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आगामी चुनावों में मतदान के जरिए सरकार के खिलाफ अपना विरोध
दर्ज कराने की भी चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को समाज की भावनाओं को ध्यान
में रखते हुए UGC कानून को लेकर उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

प्रदर्शन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह और राष्ट्रीय प्रतापी संगठन के
प्रदेश अध्यक्ष अजीत पाल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए जिला
मुख्यालय पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर ज्ञापन लिया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को दिल्ली तक ले जाया जाएगा।

Releated Posts

ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा, पर्यावरण भी सुरक्षित

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। श्री अखलेश्वर महादेव मंदिर, रघुवीरपुरी में शनिवार को निःशुल्क ईको फ्रेंडली श्री गणेश…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

लाल कैप से ब्लू टी-शर्ट तक… अखिलेश ने बताया सपा के नए ड्रेस कोड का मतलब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : छात्र सभा के लिए नीली टी-शर्ट और जींस का ड्रेस कोड, अखिलेश बोले- नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 9, 2026

क्यों कांप रहा हिमालय? एक महीने में 130 से ज्यादा भूकंप, भारत में सबसे अधिक हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अगस्त में हिमालयी क्षेत्र में 130 भूकंपीय घटनाएं दर्ज, भारत के हिमालयी हिस्से में…

ByByHindustan Mirror News Sep 2, 2026
1 Comments Text
  • thanbai88 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thanbai88 is decent. The site design is a little basic, but the games load quickly and haven’t had any lag. Nothing special, but gets the job done. Worth a punt. Have a look here thanbai88
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *