• Home
  • मुजफ्फरनगर
  • भाभी के कुंडल के लालच में देवर बना हैवान, गला घोंटकर शव को नहर में फेंका
Image

भाभी के कुंडल के लालच में देवर बना हैवान, गला घोंटकर शव को नहर में फेंका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 15अप्रैल: 2025,

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश): मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला की उसके रिश्ते के देवर ने सिर्फ कान के कुंडल के लालच में बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी भंवर सिंह ने महिला को घर बुलाकर गला घोंटा और शव को बोरे में भरकर बाइक पर रखकर गांव के बाहर रजवाहे में फेंक दिया।

महिला 11 अप्रैल को खेत में चारा लेने गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी देवर बोरा ले जाते हुए दिखाई दिया, जिससे शक गहराया। सख्ती से पूछताछ में भंवर सिंह ने जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को रजवाहे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के कुंडल भी आरोपी के पास से बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Releated Posts

15 साल जेल, फिर फरारी और अपराध का सिलसिला: मुठभेड़ में खत्म हुआ ‘सत्तू’ का आतंक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चार राज्यों की पुलिस को थी तलाश, नाबालिग के अपहरण मामले में था वांछित…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

सर्वखाप महापंचायत में 11 प्रस्ताव पारित, प्रेम विवाह, लिव-इन और समलैंगिकता का विरोध

मुजफ्फरनगर।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:ऐतिहासिक गांव सोरम में आयोजित तीन दिवसीय सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत के अंतिम दिन समाज में फैली…

ByByHindustan Mirror News Nov 19, 2025

स्कूटी का कटा 20 लाख का चालान, मालिक ने देखा तो उड़े होश…

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब पुलिस ने एक स्कूटी…

ByByHindustan Mirror News Nov 8, 2025

मुजफ्फरनगर: युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बुजुर्ग को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025 मुजफ्फरनगर। शहर के खालापार क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर के पास एक…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top