• Home
  • Delhi
  • डीएम ने पेट परीक्षा-2025 को सकुशल संपादित कराने के लिए की बैठक
Image

डीएम ने पेट परीक्षा-2025 को सकुशल संपादित कराने के लिए की बैठक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 03 सितंबर 2025
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा (पेट) 2025 का आयोजन आगामी शनिवार 06 सितंबर एवं रविवार 07 सितंबर को जनपद अलीगढ़ में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गई। बैठक में परीक्षा की पारदर्शिता, शुचिता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु 74,304 परीक्षार्थियों का पंजीकरण किया गया है। इनके लिए जिले में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने हेतु प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके लिए 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 37 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 10-10 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके।

मुख्य व्यवस्थाएँ

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं पर्यवेक्षक की नियुक्ति सुनिश्चित की गई है। प्रश्नपत्रों की गोपनीय सामग्री सुरक्षित रूप से निर्धारित समय पर कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक पहुँचाई जाएगी। विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल, यातायात एवं अन्य सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी केंद्र पर भीड़भाड़ या जाम की स्थिति न बने। स्वास्थ्य विभाग को परीक्षा के दौरान चिकित्सीय सुविधाएँ मुहैया कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं सीसीटीपी जैसी अनिवार्य व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि वे सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार की समस्या परीक्षार्थियों को न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें ताकि परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

परीक्षा केंद्र

इस बार जिन 37 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, उनमें प्रमुख हैं – अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज, अलबरकात पब्लिक स्कूल जमालपुर, आयशा तरीन मॉडल पब्लिक स्कूल, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, सी0बी0 गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ सिंघारपुर, चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, धर्म समाज महाविद्यालय, धर्म समाज इंटर कॉलेज, गगन पब्लिक स्कूल, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, गगन पब्लिक स्कूल खैर बाईपास, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, जनता इंटर कॉलेज छेरत, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, निहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, रेडियन्ट स्टार इग्लिश स्कूल, रघुवीर बाल मंदिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल केशव नगर गोंडा मोड़, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, श्री महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज, उदय सिंह जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, थ्री डॉट्स पब्लिक स्कूल रमेश विहार, विश्व भारती पब्लिक स्कूल एवं विजडम पब्लिक स्कूल।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सतर्कता और ईमानदारी के साथ परीक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि जनपद अलीगढ़ में आयोजित होने वाली पेट-2025 परीक्षा प्रदेश में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने का उदाहरण बन सके।

Releated Posts

हमीरपुर में पत्नी के अवैध संबंध और धमकी से आहत पति ने दी जान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) से सनसनीखेज मामलाउत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्कुरा थाना क्षेत्र के…

ByByHindustan Mirror News Apr 29, 2026

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 24 घंटे में आग के 4 बड़े हादसे, लाखों का नुकसान

भीषण गर्मी में बढ़ीं आग की घटनाएंनोएडा और ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी के बीच बीते 24 घंटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 29, 2026

बिजली विभाग नए कनेक्शन में नहीं लगा सकता स्मार्ट मीटर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ में नए बिजली कनेक्शन के लिए स्मार्ट मीटरों के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा…

ByByHindustan Mirror News Apr 29, 2026

भीषण गर्मी का कहर: 44°C के करीब पारा, डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

अलीगढ़:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शहर में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार को…

ByByHindustan Mirror News Apr 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top