• Home
  • अलीगढ
  • डीएम संजीव रंजन ने गभाना में सुनी जनता की शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
Image

डीएम संजीव रंजन ने गभाना में सुनी जनता की शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 1 नवंबर 2025 – जिलाधिकारी संजीव रंजन शनिवार को गभाना पहुंचे, जहां उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहत जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी पीड़ित को कब्जा दिलाने के बाद विपक्षी पुनः कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री, प्रगाढ़ पुनरीक्षण, खाद वितरण और गौवंशों की शीतकालीन सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी भी शिकायत को लंबित न रखें और मौके पर जाकर सत्यापन कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई के दौरान सूरजपाल सिंह (पिपलौठ गोकुलपुर) ने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बदलवाने, धीरी सिंह (रसीदपुर गोरना) ने चकरोड बनवाने, उत्तम कुमार (ओगर नगला राजू) ने भूमि पैमाइश कराने, नरेन्द्र कुमार (हीरापुर) ने चैक मीटर न लगाए जाने और शीलेन्द्र कुमार (भानोली) ने गांव के दबंगों की शिकायत दर्ज कराई। कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया।

कार्यक्रम में एसएसपी नीरज कुमार जादौन, एडीएम प्रमोद कुमार, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, पीडी डीआरडीए भालचंद त्रिपाठी, डीडीओ आलोक आर्य, एसडीएम सौरभ गुप्ता, तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा, और सीओ संजीव तोमर सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *